The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

देशभर से पधारे साधु संतों ने बृजमोहन को दिया जीत का आशीर्वाद

Spread the love

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उन्हें अपना आशीर्वाद देने के लिए देशभर से पूज्य महामंडलेश्वरों के अलावा अनेक साधु संत रायपुर पधारे। आज सुबह वे सभी श्री अग्रवाल के निवास पहुंचे और उन्हें सनातन धर्म और धर्म परायण जनता की हमेशा की तरह सेवा करते रहने का आशीर्वाद दिया।पूज्य संतश्री भी श्री अग्रवाल की नामांकन रैली में शामिल हुए।हरिद्वार से पधारे अनंतानंद जी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि बृजमोहन अग्रवाल ने सनातन धर्म के लिए अनुकरणीय कार्य किया है। राजिम कुंभ का आयोजन कर उन्होंने सनातन धर्म और संस्कृति को और समृद्ध बनाने को दिशा में सार्थक प्रयास किया था। देश में ऐसे कम ही नेता है जो राजनीतिक स्वार्थ से परे धर्म के बारे में सोचते हैं।जोधपुर से आए ज्ञान स्वरूपानंद अक्रिय जी महाराज ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल जैसे धर्म परायण नेतृत्व का मिलना रायपुर की जनता के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि देश में सनातन धर्म पर निरंतर प्रहार हो रहे हैं। हमने देखा है कि राजनीतिक दल विशेष जो राम मंदिर के विरोध में खड़ा था, वह आज राम के नाम पर वोट मांगने की नाकाम कोशिश कर रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि संत महंत का चोला ओढ़कर रामद्रोहियों के साथ चलने वाले लोगों को भगवान माफ नहीं करेंगे, जनता भी उनके साथ नहीं देगी। हरिद्वार से आए गंगादास उदासीन,स्वामी रामानुज सरस्वती ,गुरु मां सुशीला देवी,राजीव लोचन महाराज,शास्त्री हरिवलभ जी महाराज,स्वामी नित्यानंदपुरी जी ने भी बृजमोहन अग्रवाल को सनातन धर्म और मानवता का सेवक बताते हुए जीत का आशीर्वाद दिया। इस दौरान श्री अग्रवाल ने सभी साधु संतों का चरणवंदन किया और शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप धर्म गुरुओं के मार्गदर्शन,सहयोग और आशीर्वाद से मैं अपने राज्य और सर्वसमाज के लिए बेहतर कार्य कर पा रहा हूं और करता रहूंगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor