The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जवानों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबे को किया नाकाम,सर्चिंग पर निकले जवानों ने 9 नग पाइप बम बरामद कर किया डिफ्यूज

Spread the love

कांकेर। कांकेर जिले में बीएसएफ जवानों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया है। सर्चिंग पर निकले जवानों ने 9 नग पाइप बम बरामद किया है। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने 10 से 15 किलो वजनी पाइप बम को हाल ही में प्लांट किया था। लेकिन, जवानों ने बम बरामद कर नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है।जानकारी के मुताबिक, जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके कोयलीबेड़ा में बीएसएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे। यहां जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से नक्सलियों ने पहले से ही पाइप बम प्लांट कर रखा था। बीएसएफ की एक टुकड़ी को सर्चिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि माओवादियों ने इलाके में बम प्लांट कर रखा हुआ है। मुखबिर की सूचना के आधार पर जवानों ने सर्चिंग बढ़ा दी और जुमड़ा के जंगलों में बड़ी संख्या में पाइप बम बरामद किए गए।जिसके बाद बीडीएस की टीम ने सभी पाइप बम को डिफ्यूज कर दिया। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि, माओवादियों के खिलाफ इलाके में जवान रोजाना सर्चिंग पर निकलते हैं। इलाके में विकास कार्यों में भी सुरक्षा दी जा रही है। जिसमें जवानों की तैनाती की जाती है। बीडीएस की टीम भी सर्चिंग के दौरान साथ होती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor