The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग न्यूज़ : छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री से बार में डांस करने के दौरान मारपीट

Spread the love


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री से बार में डांस करने के दौरान जूती से पाव दब गया। इसका विरोध करने पर एक लडकी ने मारपीट करते हुए अभिनेत्री के चेहरे नोच दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक न्यु कुर्सीपार भिलाई निवासी प्रार्थिया सान्या कम्बोज 26 वर्ष ने तारबहार थाने में एक लिखित आवेदन दिया है कि 18/09/2022 को अपने दोस्तो हुरेन खान के साथ पार्टी करने के लिए अमिगोस बार श्रीकांत वर्मा मार्ग बिलासपुर आये हुए थे ,जो अमिगोस बार में रात करीबन 11/15 बजे पार्टी के दौरान जब हम अपने दोस्तो के साथ डांस कर रहे थे। उसी दौरान उसका पांव को किसी के द्वारा दबाये जाने पर वह पलटी तब एक लडकी खड़ी थी, जिसे उसके द्वारा मना करने पर युवती गाली गलोच करते हुए अभिनेत्री के चेहरे पर अपने नाखून से मारी। जिससे चेहरे पर चोंट लगी है जो मारपीट करते हुए लडकी जान से मार दुंगी बोल रही थी, लडाई होता देख प्रार्थिया के दोस्त हुरेन एवं वहां उपस्थित कर्मचारी बीच बचाव किये है जो बीच बचाव के दौरान उक्त लडकी के दोस्त उसको अक्षिता मंथा के नाम से बुला रहे थे। जो इंस्टाग्राम पर चेक उस लडकी का नाम उसके फोटो/आईडी अक्षिता मंथा के नाम से मिल रहा है । घटना को मेरी दोस्त हुरेन खान, एवं अन्य लोग देखे सुने है । घटना की रिपोर्ट पर मामले में धारा 294,323,506 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *