The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जुआ खेलते 6 गिरफ्तार,नगदी हजारों रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त

Spread the love

रायपुर।राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में जुआ खेलते पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर उसनके कब्जे से 6500 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक 3 जुलाई रविवार को जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने , न्यू शांति नगर रावांभाठा मैदान में घेराबंदी कर 6 जुआरियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 6500 रुपये नगदी एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।
पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सीताराम यादव पिता संतू राम यादव,टोमन निषाद पिता सुदर्शन निषाद,रमेश साहू पिता स्व- खेलूराम साहू,जितेन्द्र निषाद पिता बलराम निषाद, ओमप्रकाश निषाद पिता सीताराम निषाद,पिटू साहू पिता नरेन्द्र साहू सभी खमतराई निवासी है। सभी ​के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *