Monday, November 16, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पेड़ के नीचे खड़े होकर मोबाइल पर कर रहा था बात,आकाशीय बिजली गिरने से छात्र सहित दो की मौत

Spread the love

रायपुर/बीजापुर।बीजापुर के मुरदोंडा गांव के समीप रविवार की रात आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना को रात में ही दे दी गई थी।
बताया रहा है कि कि जिस वक्त आकाशीय बिजली गिरी 10वीं का छात्र गुरुदयाल यालम 15 वर्ष गांव में घर के पास एक पेड़ के नीचे बारिशसे बचने खड़ा था और मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। तभी आकाशीय बिजली गिरी और छात्र को चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान हुई एक अन्य घटना में पेड़ के नीचे खड़े 50 वर्षीय व्यक्ति अंगनपल्ली मुत्ता भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। बारिश रुकने पर रात में ही दोनों मृतक के परिजनों ने थाना आवापल्ली जाकर घटना की जानकारी दी। गांव में दो लोगों की मौत से शोक पसर गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor