The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रभु श्रीराम के प्रति मोदी एवं योगी के आस्था व श्रद्धा तथा विकास पर है भरोसा की जीत:- विजय मोटवानी

Spread the love

धमतरी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम आते ही धमाकेदार तरीके से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुनः वापसी हुई है ऐसे ऐतिहासिक जीत को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा है कि यह जीत भारत के धर्म अध्यात्म के आस्था का प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रति देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो श्रद्धा का कार्य भारत तथा विश्व के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं के अनुरूप किया है उस पर लगाया हुआ मुहर है ।विजय मोटवानी ने आगे कहा है कि उक्त कार्यों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की सरकार ने एक लंबे समय से सबसे बड़ा राज्य होने के बाद भी उपेक्षा का दंश झेल रहे प्रदेश भर के अनन्य क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर विकास की बयार जो बहायी है उसे भी प्रदेश की जनता ने बहुत करीब से परखा महसूस किया उसके बाद पूरी समझदारी के साथ पुनः उत्तर प्रदेश की बागडोर योगी के हाथ में चौक पर राज्य को सुनहरे खुशहाल व विकास के माडल के रूप में देश में स्थापित करने के लिए कमल छाप पर बटन दबाएं जिसका परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर से यूपी में वापसी की है।

“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *