The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत,एक की मौके पर मौत दो गंभीर

Spread the love

राजनांदगांव। मोहला इलाके में एक मोटर साइकिल से घर लौट रहे युवक की स्कूटी से भिड़ंत में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्कूटी में सवार तीन में से दो जख्मी हो गए हैं। घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहला के मुख्य रास्ते में बांधापारा के पास दिलीप यादव अपनी मोटर साइकिल से अपने घर मानाटोला के लिए जा रहा था। इसी बीच तीन सवारी स्कूटी से धोबेदंड जाते वक्त मोटर साइकिल से भिडंत हो गई। जोरदार टक्कर होने से मोटर साइकिल सवार दिलीप यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी में सवार शिवेन्द्र दर्रो, भारती दर्रो को मामूली चोंटे आई है। जबकि एक अन्य युवती सोनम कोमरे बाल-बाल बच गई। घटना के संबंध में मोहला थाना प्रभारी कमलेश बंजारे ने बताया कि हादसे में मोटर साइकिल सवार की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। हादसे में ग्रामीण युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor