The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजा तस्कर पकडऩे गई पुलिस टीम की गाड़ी ले उड़ा चोर

Spread the love

अंबिकापुर। गांजा तस्करों को पकडऩे के लिए प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस अमला बोलेरो में गया हुआ था। इसी दौरान शातिर चोर मुकेश नामदेव ने कुर्रे का बोलेरो ले उडा। इस दौरान उनका मोबाइल बोलेरो में ही रहने के कारण उसके लोकेशन के आधार पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सूचना पर छापा मारने का फैसला किया। कोतवाली पुलिस की टीम पूरी तैयारी के साथ सत्तीपारा गई, जहां गांजे के साथ तस्कर के पकडे जाने की उम्मीद थी। तस्कर को पकड़ने की हड़बड़ी में बोलेरो में ही चाबी लगी रह गई। टीम का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे कर रहे थे। सत्तीपारा इलाका नशे की सामग्री बेचने के लिए बदनाम है। पुलिस का पूरा अमला आसपास तहकीकात करता रहा। इससे पहले कि कोई हाथ आता शातिर चोर मुकेश नामदेव पुलिस की गाड़ी ले कर भाग निकला। वापस लौटने पर बोलेरो गायब हो चुकी थी। इससे हड़कंप मच गया। डीएसपी का मोबाइल फोन तो गाड़ी में ही रह गया है। पुलिस ने उस मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर तत्काल पीछा करते हुए राम मंदिर के पास बोलेरो को बरामद कर लिया। । इसके बाद पुलिस ने आसपास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *