The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गोजी कलस्टर में रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने राज्य शासन द्वारा रामायण प्रतियोगिता स्पर्धा का किया आयोजन

Spread the love
“दीपक साहू जर्नलिस्ट”

धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के प्रथम चरण के लिए क्षेत्र में ग्राम पंचायत कलस्टर में ग्राम गोजी का भी नाम शामिल किया गया था।

प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र में कलस्टर स्तर पर रामायण आयोजित करने के लिए गोजी को चुना गया था।

क्लस्टर ग्राम पंचायत गोजी में आयोजित प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में स्थानीय क्लस्टर सरपंच थानेश्वर तारक अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि, मानस मंडली के अनुभवी टीकाकार एवं गोजी के सचिव विशाल नागरची, उपसरपंच कृष्ण कुमार साहू, जिला प्रवक्ता ईश्वरी तारक, पंच विज्ञान साहू, संजय साहू थे।

प्रदेश की रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने तथा प्रदेश की संस्कृति, धरोहर को संजोए रखने इस तरह का आयोजन शासन द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में गोजी कलस्टर में सिरी, अटंग, अछोटी, गोजी, चीवरी, संकरी, गातापार, आलेखुटा, कोडेबोड़, सोनपुर, भाठागांव, गोबरा, भालुकोना, दहदहा, मौरी खुर्द, कुहकुहा, भरदा, भैंसमुंडी, सिरसिदा, परसठी, धूमा, दर्रा, खर्रा, मौरीकला, नारी, कोकड़ी, बकली, रावणगुड़ा, सिवनीकला, कठौली, कुल्हाड़ी, फुसेरा, ढेठा, गुदगुदा, मरौद, का नाम शामिल किया गया था। जिसमें मधु मारुति मानस मंडली गोजी, शिव शंकर मानस मंडली खर्रा, लव-कुश मानस परिवार कुल्हाड़ी, समर्पण मानस मंडली बकली, जय मां सरस्वती मानस मंडली कोकड़ी, लघु प्रज्ञा मानस मंडली सकरी, कृष्ण सखा मानस परिवार नारी, लक्ष्मी महिला मानस मंडली कुल्हाड़ी, मोर मयारू मानस परिवार गुदगुदा, प्रज्ञा मानस परिवार मरौद, श्री राम मानस मंडली धूमा, प्रज्ञा मानस परिवार मौरीखुर्द, शोर संदेश मानस परिवार गोबरा की मानस मंडलीओं ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।प्रतियोगिता का आनंद लेने बडी संख्या में ग्रामीण तथा अन्य गांव के लोग उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *