The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कल कुरुद में होगा बूथ निर्माण एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन,तैयारी में जुटे कांग्रेसी

Spread the love

‘‘दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरुद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में ब्लॉक कुरुद के समस्त ग्राम पंचायतों के वार्ड एवं बूथ लेवल कार्यकारिणी के गठन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 अक्टूबर रविवार को सुबह 11 बजे से डिपो गार्डन के बाजू आडिटोरियम भवन में रखा गया है। मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर कुरुद के समस्त जनप्रतिनिधिगण ,समस्त जिला-जनपद सदस्य,सरपंच, पंचगण व समस्त प्रकोष्ठ के कांग्रेसजनो को अनिवार्य उपस्थित रहने की अपील ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा की गई है।इस कार्यक्रम की तैयारी में ब्लॉक कुरुद के कांग्रेसीगण जुटे हुए है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *