The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

यातायात पुलिस ने फिर दिखाई सख्ती नियमों को ताक में रख वाहन चलाने वालों पर की गई कार्यवाही

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार कांकेर तहसीलदार अभिषेक देवांगन की उपस्थिति में यातायात पुलिस कांकेर टीम द्वारा 22 नवम्बर को कांकेर शहर में यातायात नियमो का पालन नहीं करने वाले, अमानक साइलेंसर/तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों, बिना नंबर प्लेट तथा नियमानुसार नंबर नहीं लिखे हुए चार पहिया / दो पहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई जिसमे अमानक (मोडिफाईड ) साइलेंसरों को मौके पर ही जप्त करते हुए, कुल 58 वाहनों में कार्यवाही की गई जिसमें कुल राशि 23500/-रू. समन शुल्क वसूल किया गया एवं उक्त वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए निर्धारित मापदंड में नंबर प्लेट लिखवाकर वाहन चलाने एवम कंपनी की मानक साइलेंसर लगाकर ही वाहन चलाने के संबंध में समझाइश दी गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor