The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

कबीरधाम में दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत

Spread the love

कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में खेत में फसल को मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, किसान परमेश्वर पटेल (22 वर्ष) खेत में काम कर रहे थे, तभी वे अचानक करंट लगे तार के संपर्क में आ गए और उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद उनके पिता गोकरण पटेल (55 वर्ष) खेत पहुंचे और बेटे को अचेत अवस्था में देखकर उन्हें उठाने का प्रयास किया, इसी दौरान वे भी करंट की चपेट में आ गए और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के किसानों ने घटना की सूचना ग्राम कोटवार और पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, बिजली आपूर्ति बंद कराई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र किराए के खेत में खेती करते थे और इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *