The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

पंचायत भवन में हंगामा, सरपंच को धमकी देने का आरोप

Spread the love

कोरिया जिले के ग्राम पंचायत सोनहत से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जिला बदर एक वकील की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों को “लल्ला सिंह जैसा कांड” करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हाल ही में नौगई तिहारे में हुए एक दर्दनाक हत्याकांड का हवाला देकर कथित रूप से सरपंच और पंचों को डराने की बात सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्राम पंचायत की सरपंच का आरोप है कि धमकी देने वाला व्यक्ति पेशे से अधिवक्ता है, जिसके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जिला बदर की सजा भी भुगत चुका है। आरोप है कि 30 जून को पंचायत भवन में बैठक के दौरान आरोपी ने महिला सरपंच से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी, जिसकी शिकायत सोनहत थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद 2 जुलाई को भी आरोपी ने सरपंच का रास्ता रोककर अभद्र व्यवहार किया और एफआईआर दर्ज कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। लगातार धमकियों से परेशान सरपंच मानमती सिंह ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कोरिया को आवेदन देकर अपने परिवार और पंचायत भवन की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, साथ ही साक्ष्य के रूप में वीडियो फुटेज भी पुलिस को सौंपे गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor