The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सड़क हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और हेल्पर की मौत एक राहगीर गंभीर रुप से घायल

Spread the love

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिले में 15 नवंबर की देर रात सड़क हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई। एक राहगीर भी गंभीर घायल हो गया है। उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। ड्राइवर जीपीएम से कोयला लेकर वेंकट नगर जा रहा था। तभी लालपुर गांव में स्वागत द्वार से जा टकराया। इसके चलते द्वार ट्रेलर पर गिर गया। हादसे के बाद सीजी एमपी हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया। जानकारी के मुताबिक, अनूपपुर जाने वाले मार्ग पर मोजर बेयर पावर प्लांट के लिए गौरेला से कोयले की सप्लाई होती है। एक ट्रेलर कोयला लेकर सोमवार रात करीब 1-2 बजे प्लांट जा रहा था। इसी दौरान लालपुर गांव में सागर तालाब के पास अचानक कोयले से लदा हाइड्रोलिक ट्रॉला ऊपर उठ गया। इसके बाद वो सड़क पर बने प्रवेश द्वार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरा प्रवेश द्वार ट्रेलर पर आ गिरा।हादसे में ट्रेलर ड्राइवर और हेल्पर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस दौरान वहां से निकल रहा एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने हादसा होते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाया। इसके बाद दोनों के शव कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाले जा सके।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor