The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पोस्ट कोविड समस्याओं से परेशान बीएसपी के मैनेजर ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली,जाने पुरी खबर

Spread the love

दुर्ग। पोस्ट कोविड हो रही समस्याओं से परेशान भिलाई स्टील प्लांट बीएसपी के वाटर मैनेजमेंट विभाग के सीनियर मैनेजर चंदन दास ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। उनका शव शुक्रवार सुबह सरमढ़ा एनीकट के पास मिला। परिजनों का कहना है कि वे पोस्ट कोविड प्राब्लम्स के चलते मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। रिसाली निवासी बीएसपी के सीनियर मैनेजर चंदन दास बुधवार शाम बिना किसी को बताए घर चले गए थे। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच कोतवाली पुलिस को उनकी स्कूटी शिवनाथ किनारे महमरा एनीकट के पास मिली थी। पुलिस ने जब स्कूटी और आसपास की तलाशी ली तो नदी के किनारे कुछ ही दूर पर चप्पलें पड़ी मिली। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस को चंदन दास का पता चला और फिर उनके भाई दीपक दास से संपर्क कर पूछताछ की। वहीं आसपास लोगों से पूछताछ में पता चला कि एक व्यक्ति वहां स्कूटी से आया था और फिर नदी में छलांग लगा दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor