The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

टी एस सिंहदेव के खास ने CIMS के टेक्नीशियन को जड़ा थप्पड़,विधायक के साथ कोतवाली पहुंचे कांग्रेस नेता

Spread the love

बिलासपुर । कोतवाली थाना में 22 सिमंबर सुबह सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी थाने में जमा हो गए और युवा नेता पंकज सिंह के खिलाफ दर्ज मामले का विरोध करने लगे। पंकज सिंह स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के करीबियों में हैं। उनके खिलाफ CIMS के टेक्नीशियन तुलाराम तांडे ने मंगलवार को कोतवाली में मारपीट की शिकायत की थी। उसने पुलिस को बताया कि मसानगंज इलाके के एक मरीज सिर में चोट के कारण CIMS में भर्ती थे। उनका MRI होना था। मरीज के परिजन इसके लिए जल्दी कर रहे थे, मैंने उन्हें इंतजार करने कहा तो उन्होंने पंकज सिंह को बुला लिया। पंकज ने आते ही उससे गाली-गलौज की और बाहर ले जाकर थप्पड़ मार दिया। पंकज सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। तीन घंटे चले हंगामे के बाद कांग्रेसी थाने से लौट गए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *