The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तुमड़ीबोड पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब 240 पाव के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । शासन स्तर पर अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही के आदेश के चलते जिले की पुलिस भी सक्रिय हो गई है । पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय व उप पुलिस अधीक्षक (आप्स) लोकेश देवांगन के मार्गदर्शन में तुमड़ीबोड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रितेश मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम टप्पा के तिलईरवार मोड़ के पास डोंगरगढ़ निवासी दो व्यक्तियों को 240 पाव अवैध शराब के साथ पकड़ा व आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत न्यायालय में पेश किया। चौकी प्रभारी रितेश मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *