The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दिन दहाड़े युवती को बाइक सवार दो नकाबपोश ने गोली मारी

Spread the love

सक्ती। दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दो नकाबपोश बाइक सवार आरोपी फरार हो गए। यह घटना जोंगरा गांव की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हर्बल लाइफ के प्रोडक्ट का व्यवसाय करती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक बाइक पर पहुंचे थे। दोनों नकाब पहने हुए थे। आरोपियों ने पूर्णिमा चौहान पर गोली चलाई, इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से भाग निकले।
इसकी सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *