The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बिलासपुर में 13 लाख के MDMA ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

Bilaspur district में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। Chakarbhatha Police ने एमडीएमए ड्रग्स बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26.05 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स और एक कार जब्त की है, जिसकी कुल कीमत करीब 12 लाख 95 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रहंगी के खोलीभाटा मैदान में कार क्रमांक CG 28 L 8130 में दो व्यक्ति मादक पदार्थ एमडीएमए रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशीला पदार्थ बिक्री के उद्देश्य से लेकर आए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान Chandresh Balecha और Mahesh Verma के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *