The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बाइक सवार दो युवक ट्रक के नीचे आए फिर भी बच गई जान,पढ़ें पूरी खबर

Spread the love

कोरबा। कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद 2 युवक ट्रक के नीचे ही आ गए। बताया गया कि दोनों बाइक सवार युवक ट्रक को ओवरटेक करने के चलते हादसे का शिकार हो गए। उनकी बाइक फिसल गई और दोनों ट्रक के नीचे ही चले गए। मगर इस हादसे में जो सबसे राहत की बात है वो ये है कि दोनों युवक की जान बच गई है।जानकारी के मुताबिक, मुंगेली निवासी दीपक बरेठ और आशीष बंजारे अपने पारिवारिक काम से कोरबा आ रहे थे। वो अभी यहां पर बरपाली के पास पहुंचे थे कि ये हादसा हो गया। हादसे के बाद डायल 112 को सूचना दी गई थी। घटना के बाद हादसे का शिकार हुए दीपक बरेठ ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी है। घटना को लेकर दीपक बरेठ ने बताया कि वो बाइक में अपने दोस्त के साथ कोरबा जा रहा था। बगल से एक ट्रक निकल रही थी। उस समय मैंने सोचा कि ट्रक से आगे निकला जाए। इसलिए मैंने थोड़ी स्पीड बढ़ा ली थी। मगर जैसे ही थोड़ी आगे की तरफ हम बरपाली के पास पहुंचे कि सामने से एक ब्रेकर था। बगल से ट्रक भी निकल रही थी। कुछ समझ ही नहीं आया, गाड़ी फिसल गई। इसके बाद सीधे हम ट्रक के नीचे आ गए। दीपक ने बताया कि राहत की बात ये रही ट्रक वाले ने हमारे नीचे घुसते ही ट्रक को रोक लिया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor