The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

होली मनाने व्यवसायी परिवार सहित गया था गांव,वापस आया तब मकान का हॉल देखकर उड़ गए होश

Spread the love


अंबिकापुर । अंबिकापुर जिले में होली की रात चोरों ने एक व्यवसायी के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिया। जानकारी के मुताबिक, नमनाकला पावर हाउस निवासी व्यवसायी चंद्रसेन तिवारी जनरल स्टोर का संचालन करने हैं। उनका बेटा चोलामंडलम में काम करता है। वह 17 मार्च को झारखंड के ग्राम उटारी में अपने पैतृक गांव गए हुए थे। एक दिन बाद 19 मार्च की सुबह करीब 7 बजे पड़ोसियों ने उन्हें कॉल कर बताया कि मकान के मेन गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है। इस पर व्यवसायी परिवार सहित शाम को अंबिकापुर लौट आए। जब वह अपने घर पहुंचे और अंदर गए तो देखा कि मेन गेट के साथ ही दो कमरे के ताले भी टूटे हुए थे। अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने बेड के ड्रॉर में रखे थे, जो गायब हैं।पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
‘संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *