बूथ चलो अभियान को लेकर वनांचल पहुँचे युवक कांग्रेस नेता बिलाल खान

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे बूथ चलो अभियान में जिले में काफी सक्रियता दिखाई दे रही है।युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव बिलाल ख़ान ने बुथ चलो अभियान के अन्तर्गत वानांचल ग्राम चोरभट्ठी तथा बोडला नगर पंचायत के बूथ क्रमांक 63 में ली बैठक। कवर्धा विधानसभा मे बुथ चलो अभियान के अंतर्गत बिलाल खान अपने प्रभार के बूथ क्रमांक 66 वनांचल ग्राम चोरभट्टी तथा बोडला नगर पंचायत के बुथ क्रमांक 63 में बुथ के सम्मानित सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध मे चर्चा कर बूथ जोड़ो अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.