The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बेखबर खाद्य विभाग शहर के होटल व गुमटियों में खप रहा घरेलू सिलेंडर, अधिकारी की अनदेखी

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। खाद्य विभाग के अधिकारी इतने निष्क्रिय हो चुके है कि शहर के खुलेआम घरेलू सिलेंडर का उपयोग बेधड़क किया जा रहा है। लेकिन अधिकारियों को इसकी खबर तक नही है।शहर के होटल व गुमटी ठेले में खुलेआम घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है। जबकि खाद्य विभाग के अधिकारियो को इनपर कार्रवाई करना चाहिए। होटल व ठेले वालो के कारण लोगो को घर उपयोग के लिए समय पर सिलेंडर नही मिल पाता है। और ठेले व होटल वाले अधिक दाम पर सिलेंडर लेकर उपयोग करते है। जबकि इन्हें कॉमर्शियल सिलेंडर का उपयोग करना चाहिय। अधिकारियो के ध्यान नही देने के कारण घरेलू सिलेंडर का उपयोग बाजार में खुलेआम हो रहा है। इस पर अधिकारी आंख मूंदे बैठा है। पर भी कोई कार्रवाई करने ध्यान नही दे रहे है। इसके कारण सिलेंडर की कालाबाजारी भी लगातार बढ़ती जा रही है। वर्सन..धान खरीदी में व्यस्त थे। अब जल्दी ही होटल व ठेलो में घरेलू सिलेंडर का उपयोग कर रहे है उन पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।अरुण मेश्राम, खाद्य अधिकारी, कबीरधाम

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor