The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धान से भरी बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को ठोकर,हाईवा सहित तीन और गाड़ियों के उड़े परखच्चे

Spread the love

धमतरी। धमतरी के सोरिदभाट पुल के पास नेशनल हाइवे में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। एक धान से भरी बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को ठोकर मार दिया हैं। हादसे में हाईवा सहित तीन और गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए है। इस हादसे में ट्रक और हाईवा चालक बुरी तरह घायल हो गए है। दरअसल, ट्रक आमाडुला चारामा से धान की बोरी लेकर निकला था। तभी अचानक धान से भरी ट्रक बेकाबू होकर कई गाड़ियों को रौदा दिया। बेकाबू ट्रक ने मतराई नाका के पास भी अन्य गाड़ियों को टक्कर मारी है। हादसे से हाईवे के दोनों तरह गाड़ियां फंसने से लंबा जाम लग गया है। सूचना के बाद यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर तैनात है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *