The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा का दावा,जाने पूरी खबर

Spread the love

THEPOPATLAL उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर एक तरफ विपक्ष के तेवर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे पर बेहद गर्म है। दावा है कि उनके बेटे की मौजूदगी में कार से कुचल कर किसानों की जान ली गई। वहीं सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने चुनौती देते हुए कहा है कि अगर कोई घटनास्थल पर उनके बेटे की मौजूदगी का एक भी वीडियो दिखा दे तो वह मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। मंत्री अजय मिश्र टेनी ने मंगलवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं लगातार अपनी बात रख रहा हूं। हमारे पास यह साबित करने के सबूत हैं कि ना तो मैं और ना ही मेरा बेटा घटनास्थल पर मौजूद था। मेरे बेटे की मौजूदगी का एक भी वीडियो दिखा दें, मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। हमलोग किसी तरह की जांच का सामना करने को तैयार हैं। जो भी दोषी है, जिसने यह सब प्लान किया, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor