The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अज्ञात आरोपियों ने लूट की नीयत से युवक को मारा चाकू,मामला दर्ज

Spread the love

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

रायपुर ।रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में लूट की नीयत से अज्ञात आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया। लूट का अपराध कायम पर जांच शुरू कर दी है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में यह दूसरी चाकूबाजी की घटना है। प्रार्थी जवाहर शर्मा ने बताया कि वह चाय पीकर वापस आ रहा था। वीआइपी रोड वेली नर्सरी के पास शाम सात बजे स्कूटी में तीन युवक राम मंदिर की ओर से आए। आगे बढ़कर यू टर्न लिया। सामने गाड़ी अडा दी। बात करने के लिए मोबाइल मांगे। मोबाइल देने से मना करने पर जबरदस्ती जेब में रखा मोबाइल लूटने का प्रयास करने लगा। रोकने पर स्कूटी के पीछे बैठा युवक चाकू निकालकर हमला कर दिया। इससे हाथ के पंजा में चोट आई। आरोपित वहां फरार हो गए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor