The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मौसम की मिजाज में फिर से बदलाव हो रहा है,इन जिलों में बारिश होने की संभावना

Spread the love

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

रायपुर। प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव हो रहा है। प्रदेश में इन दिनों बंगाल की खाड़ी से गर्म हवा आ रही है। इसके प्रभाव से शनिवार आज प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाने और कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार है। साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी।शुक्रवार को भी राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। आउटर क्षेत्रों में कोहरे का भी असर रहा। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम में बदलाव की वजह से शनिवार से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने और वर्षा की संभावना बनी हुई है।रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार 23 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। साथ ही बादल छाने व बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *