The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कृष्णा ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने 20 लाख का माल किया पार,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की मंडी गेट जंघेल प्लाजा स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में बड़ी चोरी हुई है। यहां चोरों ने दुकान का शटर और कांच का गेट तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े। जानकारी के मुताबिक चोरी हुए जेवरातों की कीमत करीबन 20 लाख रुपए दुकानदार ने बताई है। वहीं इस वारदात के बाद पुलिस के आलाधिकारी समेत एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए शहर के कई इलाकों में नाकेबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कल देर रात 2 बजे के आस-पास नकाबपोश 2 शातिर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। शातिरों ने बड़े ही आराम से दुकान की शटर का ताला तोड़ा फिर कांच का दरवाजा भी तोड़कर करीबन 20 लाख रुपए के जेवरात ले उड़े है। आस-पास के लोगों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक राम गोपाल अवधिया को इस घटना की सूचना दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor