Tuesday, November 10, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

स्कूटी की डिक्की में रखे एक लाख रुपये को अज्ञात चोरों ने किया पार,मामला दर्ज

Spread the love

अंबिकापुर । स्कूटी की डिक्की में रखा 1 लाख रुपये को किसी ने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक खैरबार पानिकापारा अंबिकापुर निवासी सुरेन्द्रदास 42 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि जमीन सौदा का 1 लाख रुपये वह डिक्की में रख 1 दिसंबर को कोर्ट गया था,वहां भुख लगने पर सुदामा होटल में अपने भाई व अन्य साथियों के साथ नास्ता करने चला गया। जब वापस आया तब स्कूटी की डिक्की में रखा 1 लाख रुपये नही था। किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट 3 दिसंबर को थाने में दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor