The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गौमांस की सूचना पर हंगामा, पति पत्नी हिरासत में

Spread the love

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के देवनगर वांबे स्थित एक फ्लैट में कथित रूप से मांस पकाने को लेकर मंगलवार को हंगामा हो गया। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग और एक संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित कर मामला शांत कराया। कोनी थाना प्रभारी राजश्री दामू कोशले के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि फ्लैट में रहने वाले विकास बांधे और उनकी पत्नी रुक्मिणी द्वारा मांस पकाकर सेवन किया जा रहा था, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *