The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बाहरी प्रदेश के हार्वेस्टर चालको से ग्राम पंचायत लेगी ग्राम विकास टेक्स: सौरभ निर्वाणी

Spread the love

रायपुर। अखिल भारतीय छत्तीसगढ़ी महासभा ने कहा है कि गांवों में साप्ताहिक हाट बजार में आए चुड़ी, बिन्दी, सब्जी और चाट गुपचुप वाले जो बमुश्किल 500 से हजार रुपए का धंधा करते हैं। उनसे पंचायत टैक्स लेती है, लेकिन धान, गेहूं, सोयाबीन काटने आये पर प्रांतीय हार्वेस्टर चालक सिर्फ 2 महीनों में लाखों कमा कर गांवों से चले जाते हैं, वो भी बिना 1 पैसा उस पंचायत में पटाए हुए। महासभा के अध्यक्ष सौरभ निर्वाणी ने प्रदेश के ग्राम पंचायतो से कहा है कि पंचायत हार्वेस्टर चालकों से उस पंचायत में किए गए खेत की कटाई का अवलोकन और उनके लाभ का 10 प्रतिशत हिस्सा ग्राम पंचायत विकास फंड के लिए लेना सुनिश्चित करें।
साथ ही हरियाणा और पंजाब में हार्वेस्टिंग 1200 रुपये प्रति एकड़ होती है इसलिए 1550 रुपये प्रति एकड़ से ज्यादा कटाई का भुगतान ग्रामीणों के द्वारा नही किया जाएगा, गाँव मे छत्तीसगढ़ी महासभा के युवॉ सदस्यो की निगरानी टीम भी इनके बाहरी चालकों के मनमानी को रोकने के लिए बनाई गई है,जो पंचायत को इनसे ग्राम पंचायत विकास मद के लिए टैक्स संग्रहण में मदद करेंगें।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor