The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन,मांग पूरी ना होने पर चक्काजाम करने की दी चेतावनी

Spread the love

दल्लीराजहरा। महामाया खदान में रोजगार की मांग को लेकर, डौंडी ब्लाक के ग्राम पंचायत कुमुरकट्टा, महामाया के ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही मांग पूरी ना होने पर चक्काजाम की भी चेतावनी दी गई है। महामाया माइंस गेट के बाहर इस प्रदर्शन में करीब 70 ग्रामीण शामिल हैं। प्रदर्शन शिवसेना के बैनर पर चल रहा है। धरना प्रदर्शन में पंच आशा कुंजाम भी शामिल हैं। शिवसेना महामाया के बलराम निषाद का कहना है कि पूर्व में भी ग्रामीणों ने बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किया था। उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया था, कि 28 फरवरी तक ग्रामीणों की मांग पूरी कर दी जाएगी। लेकिन इसके बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने मजबूर होकर फिर से सड़क पर उतरना पड़ा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor