The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल बस्तर ने करवाया घर वापसी

Spread the love

जगदलपुर। विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग के नेतृत्व में घर वापसी का कार्यक्रम ग्राम पंचायत कुरंदी जामगुड़ा पारा में रखा गया । जिसमें सनातन रीति नीति से राजू कश्यप एवम उनकी धर्म पत्नी हेमवती कश्यप ने पुनः मूल धर्म हिन्दू धर्म अपनाया, और समस्त हिन्दू समाज में यह संदेश दिया की सनातन ही सत्य है और इसी में हमारी उत्पत्ति है और इसी में अंत। विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी ने कहा यह हिन्दू धर्म के लिए गौरव का विषय है इसी प्रकार हम ग्राम-ग्राम जाकर हिन्दू धर्म का प्रचार प्रसार और पुनः सनातन में लौटने का प्रयास युद्धस्तर पर करते रहेंगे। जिला गौ रक्षा प्रमुख मुन्ना बजरंगी ने कहा यह अभियान लगातार जारी रहेगा, हम और भी परिवार के संपर्क में जो जल्द ही सनातन धर्म में पुनः लौटना चाहते है। मुख्य रूप से उपस्थित विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, जिला गौ रक्षा प्रमुख मुन्ना बजरंगी , सोमनाथ,सुदेश बजरंगी और ग्राम के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *