The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आरक्षक अंकिता गुप्ता ने लद्दाख में आयोजित विंटर चैलेंज काम्पीटीशन में कबीरधाम पुलिस बल और राज्य का नाम किया रोशन

Spread the love

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस के नक्सल सेल में पदस्थ महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता ने बूस्ट एंड कैम्प्रोन कंपनी के माध्यम से लेह लद्दाख में आयोजित विंटर चैलेंज काम्पीटीशन में अपना, कबीरधाम पुलिस बल और राज्य का नाम रोशन किया है। यह आयोजन 11 जनवरी से 19 जनवरी तक रखा गया। इस काम्पीटीशन में युठी कांगरी लेह की बर्फ से ढकी चोटियों पर 6080 मीटर 19914 फीट की ऊंची चोटी की चढ़ाई का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें पूरे भारत के 9 अलग-अलग राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और 2 प्रतिभागियों ने इस लक्ष्य को पूरा किया। इनमें से एक कबीरधाम पुलिस की महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता है। अंकिता ने 17 जनवरी को चढ़ाई प्रारंभ किया, और 18 जनवरी को रात 10:18 बजे निर्धारित लक्ष्य तक पहुंच कर कबीरधाम पुलिस का झंडा लगाकर कबीरधाम पुलिस एवं कबीरधाम जिले का नाम रोशन किया है। चढ़ाई के दौरान टेंपरेचर-39 तक पहुंच गया था, बर्फ से ढकी चट्टानें चढ़ाई के दौरान सरक रही थीं, जिससे कई चोटें भी अंकिता को लगीं। लेकिन फिर भी अंकिता के बुलंद हौसले ने चढ़ाई पूरा कर एक नई मिसाल जिले के सामने प्रस्तुत किया गया है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor