The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISC

घर में काला जादू का साया बताकर विधवा महिला से 1 लाख की ठगी,मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”

धमतरी/रायपुर। धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुजरा में एक विधवा महिला से झाड़ फूंक के नाम पर 1 लाख रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गुजरा निवासी उमा बाई 62 वर्ष पति स्व.झाडू राम गोंड ने भखारा थाने में दर्ज कराई है कि राजेन्द्र गोंड निवासी संजय नगर इन्द्रा चौक गौरा चौरा के पास टिकरापारा रायपुर ने महिला को उसके घर में भुत प्रेत का साया होना बताकर घर में बड़ी अनहोनी होना बताया। इसके लिए उसे उससे घर में झांड़ फूंक कराने को कहा। महिला आरोपी के बातों में आकर झांड़ फूंक के नाम पर उसे तीन किस्तों में 1 लाख रुपये अपने परिचितों के सामने दे दी। जब महिला को ठगी का एहसास हुआ तब उसने अपना रुपये बैगा राजेन्द्र ठाकुर से वापस मांगा। लेकिन आरोपी लगातार रुपये देने उसे गुमराह करने लगा। अंत में महिला ने उसे जब थाने जाने की बात कही तब आरोपी काला जादू से उसके घर को बर्बाद कर देने तथा उसके लड़के को तंत्र मंत्र से खत्म कर देने की धमकी देने लगा।अंतत: महिला ने 1 मई 2022 को घटना की जानकारी थाने दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 508,420,384 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *