The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मौसम की मार : राजधानी समेत प्रदेश में बढ़ी ठंड, कोहरे की वजह से सुबह विजिविलिटी हुई कम

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। रायपुर में रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के वक्त घने कोहरे से विजिविलिटी कम हो रही है। मौसम विभाग की माने तो 13 जनवरी तक मौसम के ऐसा ही रहने की संभावना है। प्रदेश के पेंड्रा-गौरेला-मरवाही समेत अमरकंटक इलाके में काफी बारिश हुई। बस्तर जिले के चित्रकोट इलाके में भी अच्छी बारिश देखने को मिली। लोहंडीगुड़ा तहसील के कई गावों में ओले भी गिरे। मौसम में हुए इस बदलाव से तापमान में भारी गिरावट देखी गई।इसी तरह सरगुजा के भी कई इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। कोहरे के चलते आने-जाने में परेशानी हो रही है। कवर्धा में बारिश के चलते सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं, मौसम का असर रबी की फसलों पर भी पड़ा है। पखांजूर में बारिश के चलते खरीदी केंद्र में रखा धान भींग गया। वहीं, गरियाबंद में बारिश और ओलावृष्टि के चलते सब्जी और दलहन की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor