The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

चरित्र संदेह पर पत्नी की टंगिया मारकर कर दी हत्या,आरोपी फरार

Spread the love

कांकेर।चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी की टंगिया से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के वक्त उसकी 13 साल की बेटी भी मौजूद थी। मामला पंखाजूर थाना क्षेत्र का है। आरोपी हत्या करने के बाद फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक पखांजुर थाना क्षेत्र के चांदीपुर गांव निवासी जीवानंद टिकेदार 45 वर्ष ने शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी की टंगिया से गला काटकर हत्या कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था इसके चलते आये दिन विवाद कर पत्नी से मारपीट करता था। घटना के वक्त उसकी 13 साल की बेटी भी मौजूद थी जो आरोपी के डर से घर से भाग कर ​बाहर निकल गई। आरोपी जीवानंद टिकेदार का 10 वर्ष पहले लतिका टिकेदार 35 वर्ष के साथ दूसरी शादी की थी। लतिका भी यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसकी 13 साल की एक बेटी है। जो साथ ही में रहती है। शुक्रवार की सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि जीवानंद ने लतिका को जान से मार देने की बात कही। इस पर उसकी 13 साल की सौतेली बेटी ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देखकर जीवानंद भड़क गया। उसने बेटी से मोबाइल छीना और जमीन पर पटक कर तोड़ डाला। इस बीच लतिका किचन में खाना बनाने चली गई। तभी आरोपी ने उसकी टंगिया से मारकर हत्या कर दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *