The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रायपुर नगर निगम में प्रत्येक वार्डों में 35 दिनों तक स्वच्छता रथ चलाकर लोगों को करेगा जागरूक

Spread the love

रायपुर । रायपुर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए रायपुर नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही वर्ष 2022 में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। निगम प्रशासन रायपुर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता रथ चला रहा है। स्वच्छता रथ निगम के प्रत्येक वार्डों में 35 दिन तक भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगा। रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर ने 15 दिसंबर को स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि स्वच्छता रथ को प्रतिदिन दो वार्डों में सफाई के प्रति लोगों में जनजागरूकता लाने के लिए भेजा जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor