Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

चींटियों से परेशान महिला ने थाने में पड़ोसी के खिलाफ की शिकायत

Spread the love


रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजातलाब की रहने वाली जाहिदा बेगम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पड़ोसी ने चींटियां पाल रखी है जो उनके घर में घुस रही हैं। दरअसल जाहिदा बेगम के पड़ोसी जुम्मन खान चीटियों को खाना देते हैं और उन्हें रखते हैं। उनका विश्वास है कि चीटियों को चीनी खिलाने से पाप खत्म होते हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि जुम्मन खान चींटी पालने के शौकीन हैं। उन्होंने अपने घर के पीछे की गली में सीमेंट के दो टैंक बनवाएं हैं जिसमें यह चीटियां रहती हैं। वो हर रोज इन चीटियों को चीनी देते हैं। कहा जा रहा है कि इस टैंक में हजारों की संख्या में चीटियां रहती हैं। इस टैंक के पीछे ,महिला जाहिदा बेगम का घर बन रहा है। इस घर में चीटियां भी आ रही हैं। महिला को डर है कि घर के पूरी तरह से बनने के बाद चीटियां सीधे उनके घर में पहुंच जाएंगी।महिला ने थाने में शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि चींटियों को हटाने के कहा गया तो जुम्मन और उसके बेटे ने विवाद किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर दोनों ही पक्षों को बुलाकर समझाने की कोशिश की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor