The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

महिला वर्ल्ड कप : भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 155 रन से हराया

Spread the love

THEPOPATLAL भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप के तीसरे मैच में 155 रन से हरा दिया है। वेस्टइंडीज के सामने 318 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज टीम 40 ओवर तीन गेंद में 162 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। डिएंड्रा डॉटिन (62) टॉप स्कोरर रहीं। भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए थे। टीम के लिए हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने कमाल की पारी खेली। मंधान ने 119 बॉल में 123 रन बनाए। वहीं, हरमनप्रीत के बल्ले से 109 रन निकले।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor