The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhState

यूनिटी मार्च में शामिल होने रायपुर से युवा नागपुर रवाना

Spread the love

रायपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित “सरदार 150 यूनिटी मार्च” में शामिल होने के लिए 23 नवंबर रविवार दोपहर 12 बजे बस द्वारा नागपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और उप मुख्यमंत्री अरुण साव टोली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन देशभर के चार केंद्रों—दिल्ली (गंगा प्रवाह), जयपुर (यमुना प्रवाह), नागपुर (नर्मदा प्रवाह) और मुंबई (गोदावरी प्रवाह)—से शुरू हो रहा है, जिनमें विभिन्न राज्यों के युवा शामिल होंगे। नर्मदा प्रवाह के तहत 24 नवंबर को नागपुर से यात्रा आरंभ होकर 25 को बैतूल, 26 को इंदौर और 27 नवंबर को गोधरा होते हुए आनंद और करमसद पहुंचेगी, जहाँ से युवा पैदल एकतानगर की ओर बढ़ेंगे और 30 नवंबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का सामूहिक दर्शन करेंगे। सात दिवसीय इस यात्रा में कई कार्यक्रम शामिल हैं तथा आवास, भोजन और स्वास्थ्य से संबंधित सभी व्यवस्थाएँ पहले से सुनिश्चित की जा चुकी हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor