The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजिम जयंती के लिए मिली युवाओ को जिम्मेदारी

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम । राजिम भक्तिन मंदिर समिति के युवा प्रकोष्ठ का बैठक आज साहू छात्रवास में सम्पन्न हुआ जिसमें राजिम मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ महेंद्र साहू ने माता राजिम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओ को माता राजिम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री ,जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने सभी युवाओ से आग्रह करते हुए कहा कि इस बार हम सभी युवा साथियों को माता राजिम के जयंती के अवसर पर काम करने का सौभाग्य मिला है हम सब मिलकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माता की रैली को भव्य बनाये। साथ ही रक्त दान,बैठक व्यवस्था ,भोजन व्यवस्था में भी सहयोग करने की बात कही।प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू ने सभी युवाओ को कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए कहा। सभी युवा को अपने साथ और अन्य सामाजिक बंधुवो को साथ लाने का आग्रह किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजू साहू ने प्रत्येक युवा को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि माता राजिम के जयंती में पूरे युवा कार्यक्रम को सफल बनाने तन मन धन से लग जावें। सामाजिक गतिविधियों में युवाओं को हमेशा भाग लेने की बात कही।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत के सदस्य रोहित साहू ,फिंगेश्वर जनपद के उपाध्यक्ष योगेश साहू, जनपद सदस्य वीरेंद्र साहू ,रिकेश साहू ,रुपेश साहू ,देवेंद्र साहू ,राजा साहू ,हरीश साहू ,ओंकार साहू ,किशोर साहू ,पोखराज ,टीकम ,मनीष साहू,मोहित,बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor