The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी 10 विधायकों ने 46 विधायकों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र लेकर दिल्ली में डाला डेरा

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 10 विधायकों ने 29 सितंबर शाम से दिल्ली में डेरा डाला है। ये विधायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी हैं। विधायक अपने साथ 46 विधायकों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र भी ले गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें बृहस्पत सिंह, गुरुदयाल बंजारे, मोहित केरकेट्‌टा, डॉ. विनय जायसवाल, द्वारिकाधीश यादव, यूडी मिंज, पुरुषोत्तम कंवर, रामकुमार यादव, चंद्रदेव राय और प्रकाश नायक शामिल हैं। दावा किया जा रहा है, गुरुवार सुबह कुछ और विधायक दिल्ली पहुंच जाएंगे। इस नई कवायद से कांग्रेस की राजनीति में बेचैनी बढ़ गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *