Tuesday, November 10, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हुंडई मेटल कंपनी में जहरीली गैस के रिसने से 15 महिलाएं बेहोश,कंपनी में कॉपर को पिघलाने के दौरान हुआ हादसा

Spread the love

THEPOPATLALहरियाणा के गन्नौर में हुंडई मेटल कंपनी में जहरीली गैस के लीकेज से 10-15 महिलाएं बेसुध हो गई। जिससे आसपास के पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। बेसुध महिलाओं को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है।बताया गया है कि गन्नौर के पांची रोड पर हुंडई मेटल के नाम से डीआई सिटी रोड पर एक कंपनी है। इसमें विदेशों से डिस्पोजल का सामान आता है। कंपनी में सामान की छंटाई के लिए 125 के करीब महिलाएं काम करती हैं। शनिवार सुबह भी यहां आम दिनों की तरह काम चल रहा था। हादसा तब हुआ, जब कंपनी में कॉपर को पिघलाने का काम चल रहा था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor