The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

दीपावली की रात दोस्त के साथ कार से घूमने गई युवती की रोड एक्सीडेंट में मौत ,दोस्त घायल

Spread the love

”संजय चौबे”
अम्बिकापुर।
दीपावली की रात दोस्त के साथ कार से घूमने गई युवती की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गया अरु कार चला रहा उसका दोस्त घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक वार्ड न0 10 कोतमा कालरी, अनुपपुर, मध्य प्रदेश निवासी भीम सिंह ने अंबिकापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी की भतीजी दिब्यानी सिंह नोयडा में पढाई करती है जो दिपावली का छुटटी में तीन दिन पहले अम्बिकापुर अपने दोस्त सितल सिंह के घर घुमने आई हुई थी, कि दिनांक 25-10-2022 के शाम को दिव्यानी अपने दोस्तो के साथ घुमने निकली थी कि रात लगभग 11-00 बजे सीतल सिंह अपने मोबाईल से प्रार्थी को फोन कर बताई कि यह सभी दोस्त अलग -अलग दो कार में बैठकर केशवपुर तरफ घुमने गये हुये थे। दिव्यानी अपने दोस्त राज दुबे के साथ क्रेटा कार क्रमांक CG 15 DX 7009 में बैठ कर घुम रही थी कि रात लगभग 9-30 बजे मेन रोड केशवपुर सेमरटिकरा में क्रेटा कार में बैठकर घुम रही थी कार को राज दुबे तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाने लगा जिससे कार पलटकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया और राज दुबे दिब्यानी को बहुत चोट लगा है। रास्ते में ही दिब्यानी मृत्यू हो जाने का सूचना मिला। अम्बिकापुर जिला अस्पताल पहुंचने पर दिब्यानी का मृत्यू हो गया था, और राज दुबे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती है। चालक राज दुबे द्धारा वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाने से वाहन पलटने से आई चोटो के कारण हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor