The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

52 पत्ती समेत 6 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा,21,500 रूपये जब्त

Spread the love

रायगढ़। लोढाझर हाईवे के पास जुआ खेल रहे जुआरियों को भूपदेवपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से ग्राम लोढाझर हाईवे के बगल मुरा रोड़ पर कुछ जुआडियान के जुआ फड पर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। जिस पर थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड किया, जहां बुद्धेश्वर साहू पिता सीताराम साहू 35 वर्ष साकिन तिलाईपाली, प्रेम चंद साहू पिता केदार नाथ 36 वर्ष, प्रदीप श्रीवास पिता रामधन साहू 35 वर्ष,कृष्णा कुमार साहू पिता प्रेमलाल 29 वर्ष ,डालेश्वर साहू पिता छोटूलाल 36 वर्ष सभी ग्राम लोढाझर थाना भूपदेवपुर मोमबत्ती की रोशनी में 52 पत्ते तास से जुआ खेलते पकड़े गये, जिनके फड एवं पास से नगदी रकम 21,500 रूपये व जुआ सामग्री जप्त किया गया है । आरोपियों पर थाना भूपदेवपुर में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor