The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

चौबेबांधा में 18 भुजा वाली मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। शहर से लगा हुआ गांव चौबेबांधा में 9 भुजा दाएं तथा 9 भुजा बाएं इस तरह से 18 भुजा वाली देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित हुई है। पूर्व वर्ष अष्टभुजा वाली माता विराजमान हो गई थी परंतु इस बार के अलौकिक प्रतिमा को देखने के लिए प्रथम दिन से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। देवी दुर्गा के मनमोहनी प्रतिमा भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। नव दुर्गा उत्सव समिति के महेश सोनकर, प्रेम साहू, वेद राम साहू ने बताया कि पूजन आरती में बड़ी संख्या में भीड़ होती है श्रद्धालुओं का अपने-अपने घरों से आरती सजाकर लाते हैं जिससे दृश्य अलौकिक हो जाता है। बताना जरूरी है कि आज से यहां माता सेवा गीत शानदार प्रस्तुति हो रही है जिसे सुनने के लिए भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। यहां 21 मनोकामना ज्योति कलश प्रचलित किए गए हैं। उनके साथ ही बालमित्र दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा देवी दुर्गा की मूर्ति स्थापना के साथ ही ज्योति कलश प्रचलित है पंडा के रूप में सोहन सोनकर, गुलाब साहू इत्यादि है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor