The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विधायक ने चौक चौराहों पर सिंगनल लगाने एवं सुधार करने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से कि चर्चा

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। विधायक रंजना साहू ने लगातार हाईवे में हो रही दुर्घटनाओं के चलते व्यवस्थाओं  का  जायजा  लेने  हाईवे अधिकारियों  को  लेकर  सड़कों  में निकली । शहर  के  अर्जुनी  चौक NH 50  में  सड़कों  के  किनारे  गड्ढों की  वजह  से  जानमाल  का  खतरा बना  रहता  है। विधायक ने हाईवे के अधिकारी को बताते हुए  तत्काल  प्रभाव  से व्यवस्थाओं  को  दुरुस्त  करने  का आदेश दिए। वहीं  निरीक्षण  के दौरान  चौक  से  लगा  हुआ  नाली  जल भराव एवं कचरों से भरा हुआ विगत  दिनों  से  साफ  सफाई  न  होने पर  निगम  की  सफाई  कर्मचारी  को भी  आदेश  दिए।  जिससे  चौक  से आने  जाने  वाली  गाड़ियों को किसी भी तरह से कहीं परेशानी  ना  हो । विधायक ने स्वयं  सड़कों  के  किनारे  गड्ढों  एवं सभी  निश्चित  स्थानों  का अधिकारियों के  साथ  जायजा  लिया । चौक  के इर्द-गिर्द  होने  वाली  सभी  दिक्कतों को संज्ञान  में  लिया  गया । विधायक रंजना साहू  ने  इस  विषय  को निचिंतित  करते  हुए  उन्होंने  इस  बात से  आस्वस्त  किया है कि  सभी  कार्यों को  जल्द  दुरुस्त  कर  दिया  जाएगा। जिससे  कही  कोई  दुर्घटनाओं  जैसे समस्याएं  का सामना  करना  ना  पड़े ।साथ ही विधायक ने शहरी क्षेत्र में नेशनल हाइवे की दुर्दशा को जल्द ठीक करने व  दुर्घटनाजन्य स्थलों में सांकेतिक बोर्ड लगाने, नहर नाका चौक, शांति चौक  में सिंगनल लगाने जिला कलेक्टर एवं पुलिश अधीक्षक से चर्चा किये।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *