The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

2 करोड़ 11 लाख के गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,10 क्विंटल 55 किलों गांजा व ट्रक जब्त

Spread the love

धमतरी।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले अंतर्गत बोराई थाना पुलिस ने 20 अप्रैल को एक ट्रक से 10 क्विंटल 55 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 2 करोड़ 11 लाख रुपए आंकी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक RJ 06 GC 3522 को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया। इसमें 2 व्यक्ति बैठे मिले। दोनों से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम गोपाल गुर्जर उम्र 22 वर्ष राजस्थान और प्रभु लाल गुर्जर उम्र 22 वर्ष राजस्थान का होना बताए। ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के पीछे डाला में 46 प्लास्टिक बोरियों में 10 क्विंटल 55 किलो गांजा मिला। इसकी कीमती करीब 2 करोड़ 11 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से ट्रक, दो मोबाइल, नगदी 2,200 रुपए कुल 2 करोड़ 31 लाख 12,200 हजार दो सौ रुपए जब्त किया है।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *