The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विधि विश्वविद्यालयों के 45 छात्रों ने ‘टी विथ डिग्निट्रिज’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी चौक स्थित छत्तीसगढ़ लोक आयोग कार्यालय में विभिन्न विधि विश्वविद्यालयों से आए हुए लगभग 45 छात्र-छात्राओं ने इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग लिया। छात्रों द्वारा सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण किये जाने के बाद उनके लिए छत्तीसगढ़ लोग आयोग ने ‘टी विथ डिग्निट्रिस’ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख लोकायुक्त श्री टी.पी. शर्मा, सचिव श्री अनुराग पाण्डेय, विधि सलाहकार श्री सत्येंद्र कुमार साहू एवं वित्तीय सलाहकार श्रीमती श्रद्धा त्रिवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने विधि के विद्यार्थियों को विधि व्यवसाय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विधि के क्षेत्र में उन्हें रोजगार के समुचित अवसर के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सफलतापूर्वक इंटर्नशीप पूर्ण करने के उपलक्ष्य में प्रमाण-पत्र जारी किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor